फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैया ने दुकान न खोली होती तो घर में घुसकर करते हत्या, भीड़ घेर लेती तो बचाने के लिए खड़े थे दो साथी

Sat, 02 Jul 2022 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कन्हैया ने दुकान न खोली होती तो घर में घुसकर करते हत्या
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस। - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर हत्याकांड के मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दो नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्यारों की पूरी योजना खुलकर सामने आ गई है। कन्हैयालाल की गर्दन काटकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद है, लेकिन मर्डर की साजिश और वारदात में मोहसिन और आसिफ भी शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को कोर्ट ने एनआईए को चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक रिमांड पर सौंप दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
शुक्रवार को कोर्ट से बाहर आने पर वकीलों और लोगों की भीड़ ने आरोपियों को पीटा। - फोटो : अमर उजाला
रियाज, गौस, आसिफ और मोहसिन चारों आरोपियों ने दर्जी कन्हैयालाल की हत्या करने की योजना बनाई थी। 28 जून को अपनी योजना के साथ कन्हैया की हत्या करने के लिए निकले थे। गौस और रियाज एक स्कूटी से कन्हैयालाल की दुकान पर गए थे, लेकिन दुकान करीब 500 मीटर पहले उसने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी थी। इसके अलावा आसिफ और मोहसिन दो बाइक के साथ कन्हैया की दुकान से थोड़ी दूर मौजूद थे। इनका काम था कि अगर हत्या के बाद रियाज और गौस को भीड़ पकड़ लेती है, या उनकी स्कूटी में कोई खराबी होती है तो उन्हें वहां से लेकर भाग जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपियों बड़ी मुश्किल से बचा पाई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दुकान नहीं खोलता तो घर में घुसकर मार देते 
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कन्हैयालाल की हत्या करने का पूरा मन बना लिया था। वह एक दो दिन तक दुकान नहीं खोलता तो उसे घर में घुसकर मार देते, लेकिन इसकी नौबत नहीं आई। कन्हैयालाल ने मंगलवार 28 जून के दुकान खोली और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

4 of 5
कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को कोर्ट में किया गया था पेश। - फोटो : Ani
कन्हैया को इसलिए बनाया निशाना
नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी का उदयपुर में समर्थन होने लगा था। कुछ लोगों ने नुपुर की टिप्पणी के समर्थन में पोस्ट करना शुरू कर दिए थे। इसके बाद मुख्य हत्यारे गौस और रियाज ने तय कर लिया था कि कुछ ऐसा करना है, जिससे लोगों में दहशत बने। इसके बाद उन्होंने कन्हैयालाल की हत्या की योजना बनाई। रियाज ने आसिफ और मोहसिन का ब्रेनवॉस कर योजना में शामिल कर लिया। जिस गली में कन्हैया की दुकान थी वहां गौस और रियाज आते-जाते रहते थे। इस कारण वह इलाके से परिचित थे और वहां के कुछ लोगों से उनकी थोड़ी बहुत जान-पहचान भी थी। इस कारण उन्होंने कन्हैया को मारने की साजिश रची थी। इसके बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं गौस मोहम्मद और रियाज। - फोटो : अमर उजाला
जानें क्या है मामला?  
उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहने वाले कन्हैयालाल दर्जी थे और यहां अपनी दुकान चलाते थे। 28 जून को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने कन्हैया की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें