बच्चे के आगे के दो दांत टूटे।
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे का सिर पकड़कर टेबल पर मारा
पहला मामला शहर के मउंट लिटटा जी स्कूल का हैं। शांतिनगर हिरणमगरी सेक्टर 3 में रहने वाले भारत नंदावत ने हिरणमगरी थाने में एक केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में भारत ने बताया कि गुरुवार को उसका 14 साल का बेटा सम्यक स्कूल गया था। वहां हिंदी के शिक्षक कमलेश वैष्णव ने क्लास में बैठे एक अन्य बच्चे से एक सावल पूछा, लेकिन उसका जवाब सम्यक ने दे दिया। इस बात पर शिक्षक नाराज हो गया और उसके बेटे का सिर पकड़कर टेबल पर मार दिया। इससे उसके आगे के दो दांत आधे टूट गए। परिजनों का कहना है कि इस तरह की पिटाई से बच्चे को कोई गंभीर चोट भी लग सकती थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।