पुलिस गिरफ्त में गिरोह के सदस्य।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने अब तक चंपालाल शर्मा उर्फ नवीन सारस्वत (31), मालचंद शर्मा (29), रविकांत जाखड़ (24), नरेंद्र शर्मा उर्फ विक्की (27), राकेश सारस्वत (22) और पूनमचंद शर्मा (26) को गिरफ्तार किया है। चंपालाल इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। पूछताछ में आरोपियों की प्रॉपर्टी की जानकारी भी सामने आई है।
गिरोह के सरगना चंपालाल ने नकली नोटों के धंधे से नोखा के सुरपुरा में आलीशान बंगला बनाया लिया है। एक साल पहले यहां एक साधारण का घर था, अब यहां बने बंगले की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इस बंगले में अत्याधुनिक सुविधाएं भी हैं। गिरोह के एक अन्य सदस्य ने शहर के वृंदावन एन्क्लेव में मकान ले रखा था। पुलिस आरोपियों की प्रोपर्टी देखकर हैरान है। मंगलवार को आरोपियों के कई ठिकानों पर छापा भी मारा गया है।