सूर्यगढ़ पैलेस में करेंगे सिद्धार्थ और कियारा शादी
- फोटो : Social Media
प्री वेडिंग फंक्शंस 4 और 5 फरवरी, 6 को शादी
स्टार कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे। जिसमें देश-विदेश से आने वाले खास मेहमानों के बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। जबकि 6 फरवरी को दोनों बैंड-बाजे और बारात के साथ मंडप में सात फेरे लेंगे। करीब 4 साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बनने का फैसला लिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म 'शेरशाह' में साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों की रिलेशनशिप और लव केमिस्ट्री की खबरें उड़ने लगीं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को भी फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद सिद्धार्थ और कियारा की डेटिंग की खबरें सामने आईं। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाता रहा है।