फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ से भिड़ने पर उतारू हुआ भालू, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ रोमांच

Mon, 05 May 2025 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ और भालू आमने-सामने आ गए। इस रोमांचक घटना को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 3
बाघ और भालू के टकराव का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों के लिए रोमांच और रोमांचक अनुभवों का केंद्र बन गया। इस बार यहां आने वाले पर्यटकों को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। जोन नंबर दो के झालरा वन क्षेत्र में बाघ का शावक और भालू के आमने-सामने होने का दृश्य न केवल पर्यटकों को रोमांचित कर गया, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को उन्होंने मोबाइल कैमरों में भी कैद कर लिया।


यह भी पढ़ें- Kota: पाकिस्तान की कैद से भारतीय जवान की रिहाई के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, जनआंदोलन की दी चेतावनी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
बाघ और भालू के टकराव का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
रिद्धि के मेल शावक का भालू से हुआ सामना
जानकारी के अनुसार, पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को बाघिन रिद्धि के दो मेल शावकों की साइटिंग हो रही थी। इस दौरान अचानक एक भालू वहां आ पहुंचा और उसका सामना एक बाघ शावक से हो गया। शावक को सामने भालू का यूं आ जाना नागवार गुजरा और उसने हमलावर रुख अपनाते हुए भालू के पीछे दौड़ लगा दी। लेकिन भालू भी पीछे हटने वालों में से नहीं था। वह भी साहस दिखाते हुए शावक के सामने डटकर खड़ा हो गया। दोनों एक-दूसरे को तेज नजरों से घूरते रहे। इस दौरान बाघ शावक ने भी अपनी चाल धीमी कर दी और कुछ पल के लिए बैठ गया।
 
शावक की ओर से आक्रामकता थमती देख, भालू ने पीछे हटना ही बेहतर समझा और वहां से भाग खड़ा हुआ। इस पूरे वाकये में किसी प्रकार का शारीरिक संघर्ष नहीं हुआ, लेकिन इस टकराव ने जंगल में मौजूद हर शख्स की धड़कनें जरूर तेज कर दीं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: 'अशोक गहलोत जल जीवन मिशन घोटाले के मुख्य आरोपी, महेश जोशी सिर्फ छोटी मछली', राजेंद्र गुढ़ा का आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बाघ और भालू के टकराव का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
‘ऐसे क्षण दुर्लभ और यादगार होते हैं’
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि जंगल में भालू और बाघ का आमना-सामना कोई आम बात नहीं है, खासकर जब दोनों के बीच सीधे संघर्ष की स्थिति न बने। आम तौर पर ऐसे मौकों पर किसी एक प्राणी को ही पीछे हटना पड़ता है और इस बार वह भालू था। विशेषज्ञों ने बताया कि रणथंभौर जैसे संरक्षित क्षेत्रों में प्राणियों की यह टकराहट उनके प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा है, लेकिन पर्यटकों के सामने इस तरह की घटनाएं आना बेहद दुर्लभ होती हैं।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम को पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बाघ और भालू के टकराव वाले वीडियो को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें