फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांसद किरोड़ी मीणा की सीएम गहलोत को खुली चेतावनी, कहा-जल्द सीएम हाउस आ रहा हूं...रोक सको तो रोक लो

Tue, 06 Sep 2022 09:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: अब 22 को विधानसभा का घेराव करेंगे सांसद मीणा, सीएम गहलोत को दी थी चेतावनी, जानें क्या कहा था?
विज्ञापन
1 of 4
आंदोलन कर रहे कोविड स्वास्थ्य सहायकों को सांसद मीणा ने समर्थन दिया। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा राजस्थान की गहलोत सरकार पर लगातार हमला बोलते रहते हैं। सरकार की नीतियों के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन भी करते हैं। इससे सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती रही हैं। वहीं, सांसद मीणा ने सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा, 'मैं सड़क पर उतर चुका हूं, जल्द सीएम हाउस आ रहा हूं, मुखिया जी जो करना है कर लो...मैं इन गरीबों, पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ूंगा... रोक सको तो रोक लो।'

दरअसल, रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कोविड स्वास्थ्य सहायकों को सांसद मीणा ने समर्थन दे दिया। किरोड़ीलाल मीणा उनके विरोध-पदर्शन में भी शामिल हो गए हैं। सीएचए के हजारों अभ्यर्थी मीणा के नेतृत्व में जुट गए हैं। सोमवार को हजारों अभ्यर्थी महापुरा में एकत्र हुए थे। यहां से सभी सांसद किरोड़ीलाल के साथ सीएम हाउस के लिए कूच करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने महापुरा मोड पर बैरीकेड उन्हें रोक लिया। इसके बाद सांसद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सचिवालय पहुंचा और सीएचए कर्मियों की मांगों को अधिकारियों के सामने रखा गया। हालांकि इस दौरान वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

2 of 4
सैकड़ों अभ्यर्थियों के साथ सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने किया ट्वीट
इसके बाद सांसद मीणा ने ट्वीट कर सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला, उन्होंने कहा, सीएचए कर्मियों की जायज मांगों को लेकर मैंने अभी प्रतिनिधि मंडल के साथ शासन सचिवालय में वार्ता की, लेकिन वार्ता विफल रही। बेरोजगार युवाओं की जायज मांगों को सरकार मानना ही नहीं चाहती, मिले भी तब न जब इन्हें  भ्रष्टाचार से फुर्सत मिले...मैं सड़क पर उतर चुका हूं और जल्द सीएम हाउस आ रहा हूं। मुखिया जी जो करना है कर लो... मैं इन गरीबों, पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ूंगा....रोक सको तो रोक लो।
विज्ञापन

3 of 4
भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ भी हुए धरने में शामिल। - फोटो : सोशल मीडिया
अब 22 सितंबर को विधानसभा घेराव 
इधर, सोमवार को वार्ता विफल होने के बाद सरकार की ओर आज मंगलवार को भी चर्चा के लिए निमंत्रण दिया गया। सीएचए के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सचिवालय पहुंचे सांसद किरोड़ी लाल मीणा की सचिव डॉ. पृथ्वी के साथ दूसरे दौर की वार्ता भी विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अशोक गहलोत सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। सांसद मीणा ने कहा, सरकार की तरफ से काम पूरा करने का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। हम सरकार को 15 दिन का समय देते हैं, अगर इस दौरान हमारी मांगों का कोई समाधान नहीं निकाला गा तो 22 सितंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
सांसद ने धरना स्थल पर बिताई रात। - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर उतरे अभ्यर्थी 
बता दें कि सीएचए के सैकड़ों अभ्यर्थियों के साथ सांसद किरोड़ी लाल मीणा अजमेर रोड स्थित कोठारी फार्म हॉउस पर धरने पर बैठे हैं। वार्ता विफल होने के सांसद मीणा सचिवालय से सीधे धरनास्थल पर पहुंचे। यहां धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को जैसे ही वार्ता विफल होने की जानकारी लगी तो माहौल में गर्मा गया और अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे आए और जाम लगा दिया। सबको समझाइश के बाद ये तय किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें