फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश और ओले से बदला मौसम का मिजाज, सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर

Wed, 09 Mar 2022 12:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं बदले मौसम से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन
1 of 6
सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में मंगलवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव ने आमजन को गर्मी से निजात दिला दी है। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लोगों ने जमा किए ओले - फोटो : Amar Ujala Digital
उदयपुर, राजसमंद, नागौर, समेत कई जिलों में जमकर ओले बरसे। राजसमंद के कुंभलगढ़ में लगभग पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई। जिससे कुंभलगढ़ की सड़कों और मैदान में बर्फ की चादर सी बिछी नजर आई। लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
बारिश से सड़कों पर जमा पानी - फोटो : Amar Ujala Digital
वहीं बदले मौसम का असर अजमेर, पाली, चित्तोड़गढ़ और टोंक में भी देखने को मिला। पाली जिले में कई खेतों में पानी भर गया है। जिससे किसान परेशान नजर आए। वहीं तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। 

 

4 of 6
राजस्थान कई जिलों में तेज बारिश हुई - फोटो : Amar Ujala Digital
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में रबी की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। बारिश से अभी और तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान में करीब 15 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश में छाता लेकर जाता आदमी - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में बारिश और ओला के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है। इस साल भी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। बताया जा रहा है कि इस बार करोड़ों की फसल का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजस्थान में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : Amar Ujala Digital
दूसरी ओर कुछ दिनों से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ गया था। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। जिसकी वजह से आमजन का कहना है कि अब उन्हें राहत मिली है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें