फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की ये जगहें सर्दियों में कर रही हैं आपका इंतजार

Fri, 09 Dec 2016 02:31 PM IST
By: विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
1 of 7
राजस्थान ट्यूरिज्म
देश-विदेश के पर्यटक राजस्थान में आने के लिए सर्दियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। राजस्थान में हर तरह का ट्यूरिज्म होता है। चाहे डेजर्ट ट्यूरिज्म हो, एडवेंचर हो या फॉरेस्ट। यही नहीं नाइट कैम्प, एलीफेंट सफारी, कैमल सफारी के साथ यहां झीलों का भी आनन्द लिया जा सकता है।

यहां की लक्जरी ट्रेनों के भी क्या कहने। राजस्थान दर्शन के लिए आनेवाले पर्यटकों के पास रॉयल ट्रेनों का भी विकल्प है। शाही फील देनेवाली चाहे वह पैलेस ऑन व्हील्स हो या रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स।
विज्ञापन

2 of 7
राजस्थान ट्यूरिज्म
पिंक सिटी के नाम से प्रख्यात जयपुर को कौन नहीं जानता। यहां का आमेर फोर्ट लोगों को अपनी ओर खींच लाता है। यहां भी कई फिल्मों की शूटिंग होती रहती है। सुपरहिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग भी यहां हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
राजस्थान ट्यूरिज्म
आमेर तक पहुंचने के लिए अनोखा अनुभव एलीफेंट सफारी पर्यटकों को काफी लुभाता है। यहां आमेर फोर्ट तक पैदल भी सीढ़ियों के सहारे पहुंचा जा सकता है।

4 of 7
राजस्थान ट्यूरिज्म
लेक सिटी, वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम से जाना जानेवाला उदयपुर राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है। यहां लेक पैलेज होटल फिल्मी सितारे और बिजनेस की शादियों का गवाह बनता रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
राजस्थान ट्यूरिज्म
जंगल सफारी के लिए राजस्थान में रणथम्भौर हैं, जहां बाघ आज भी राज करते हैं। इस नेशनल पार्क में करीब 45 बाघ हैं। जयपुर से ढाई घंटे की दूरी पर है।
विज्ञापन

6 of 7
राजस्थान ट्यूरिज्म
डेजर्ट सफारी पसंद करनेवालों का जैसलमेर दिल जीत लेता है। यहां रात को रॉयल कैम्प में समय बिताना अनोखा अनुभव है। शाम को यहां सांस्कृतिक और लोक गीत-संगीत के कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजस्थान ट्यूरिज्म
जैसलमेर में एडवेंचर ट्यूरिज्म के लिए जीप है ना। यहां रेतीले टीलों पर तेज गति से जीप को चलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें