अंतिम विदाई में उमड़े सैकड़ों लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिलीप का पोलास गांव में विश्नोई समाज के धार्मिक रीति-रिवाज और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान डेगाना से पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, मेड़ता डीएसपी मदनलाल जेफ, किसान मोर्चा के हेतराम विश्नोई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। थर्ड सिक्ख लाइट इंफेंट्री के कैप्टन अमन सहारन के नेतृत्व में बटालियन के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ शहीद दिलीप को अंतिम विदाई दी। इस दौरान दिलीप ने पिता ने नम आंखों से कहा, दिलीप हमारे दिलों में जिंदा है और हमेशा रहेगा। मुझे अपने बेटे पर गर्व है।