मामे खान आर रहमान और कमल हासन के साथ
- फोटो : Social Media
मामे खान रेड कार्पेट पर मंगलवार को अपने पारंपरिक पोशाक में नजर आए। उनके लुक और ड्रेस की खूब सराहना हो रही है। उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। वो राजस्थान के पहले कलाकार हैं, जिसे रेड कारपेट पर चलने का सम्मान मिला है। उनके साथ इस फेस्टिवल में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दीपिका पादुकोण और ए.आर. रहमान सहित कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए।