फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अशोक गहलोत ने ली सीएम पद की शपथ, वसुंधरा सहित ये दिग्गज नेता आए नजर

Mon, 17 Dec 2018 12:22 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
अशोक गहलोत ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद और सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस तमाम बड़े नेता नजर आए। इसके अलावा इस मौके पर विपक्ष के कई दिग्गज नेता भी नजर आए। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो ने इसमें शिरकत नहीं की। शपथ ग्रहण समारोह की कुछ तस्वीरें देखिए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में जयपुर के अल्बर्ट हॉल में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी पहुंचीं। इस दौरान वह कांग्रेस नेताओं के साथ गुफ्तगू करती दिखीं। 

4 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, द्रमुक नेता एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, राजद नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस समर्थकों में जबरदस्त जोश रहा। सैकड़ों की तादाद में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर- राहुल गांधी, अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें