फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में आफत की बारिश, छह घंटे में जगह-जगह पानी भरा, गाड़ियां तक बह गईं

Tue, 14 Jun 2022 10:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Rajasthan: बाड़मेर में आसमान से बरसी आफत की बारिश, सड़कें जलमग्न-बह गई गाड़ियां, गांवों का संपर्क टूटा
विज्ञापन
1 of 6
बाड़मेर में भारी बारिश से गाड़ियां बह गईं - फोटो : Amar Ujala Digital
प्रदेशवासियों को उम्मीद थी कि प्री मानसून की बारिश गर्मी से निजात दिलाएगी लेकिन बाड़मेर में बारिश आफत लेकर आई। बाड़मेर के चौहटन कस्बे सहित सरहदी गांवों में मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बरसात का दौर शुरू हो गया। सोमवार की शाम करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश रात 11 बजे तक जारी रही। छह घंटे की मसूलाधार बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया और सड़कें जलमग्न हो गईं। पहाड़ियों से तेज बहाव के साथ आए पानी में कई वाहन बहते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
सड़कें तालाब में तब्दील - फोटो : Social Media
बारिश से थम सा गया शहर
जिले में सोमवार को सुबह से गर्मी और उमस ने लोगों के हाल बेहाल कर दिया था। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे थे। शाम होते ही बरसात के साथ, बिजली कड़कती रही। तेज रफ्तार बरसात से पूरा शहर ठहर गया। देर शाम से शहर की सड़कों पर पानी बहता रहा। लोग ड्यूटी के बाद घरों की ओर लौट रहे थे लेकिन बरसात के कारण बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा। बारिश का जोर बढ़ता गया और देखते ही देखते सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। कई लोगों के दुपहिया वाहन पानी के कारण बंद हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
निचले इलाकों में पानी भरने से रात भर परेशान रहे लोग - फोटो : Social Media
पांच घंटे तक बिजली रही गुल
बारिश के कारण पांच घंटे तक पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। इतने लंबे समय तक बिजली जाने से लोग परेशान नजर आए। वहीं प्री मानसून इस बरसात से सबसे अधिक नुकसान चौहट्टन इलाके में हुआ है। चौहटन रोड पर नाला ओवरफ्लो हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी लगाकर पानी को निकालने का काम शुरू किया। 

4 of 6
मूसलाधार बारिश से कई गांवों का संपर्क टूटा - फोटो : Social Media
कई जगहें सड़कें बही
वहीं तेज मसूलाधार बारिश से बाड़मेर मुनाबाव सड़क मार्ग जलमग्न हो गया। इसके साथ ही हाथमा और रामसर गडरा रोड सड़क पानी में बह गई। जिसके बाद में इन इलाकों के गांवों का आपस में संपर्क पूरी तरीके से टूट गया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
बारिश के कारण लोगों को हुई परेशानी - फोटो : Social Media
निचले इलाकों में रात भर परेशान रहे लोग
लोगों ने सोचा नहीं था कि जिले में प्री मानसून की पहली बारिश इस कदर तबाही मचाएगी। लोगों को उम्मीद थी कि हल्की बारिश होगी। जिससे गर्मी से निजात मिलेगी लेकिन पांच घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को जगाकर रखा। निचले स्थान पर बने घरों में पानी घुस गया। जिसके चलते कई ऐसा सामान था, जो पानी में तैरने लगा। आलम यह हो गया कि लोग पूरी रात सामान को इधर से उधर करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश(सांकेतिक) - फोटो : Social media
आज भी बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को तेज चक्रवाती हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अचानक तेज हवाएं चलने के कारण गर्मी के तेवर कम ही पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, जयपुर, झालावाड़, डूंगरपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, पश्चिमी राजस्थान के जालोर और पाली जिले में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार की हवा के साथ बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें