फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नवजात को बाजरे के खेत में फेंका, शरीर में जगह-जगह पड़े कीड़े, रोने की आवाज सुनकर पहुंचीं महिलाएं

Mon, 29 Aug 2022 09:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Rajasthan: नवजात को बाजरे के खेत में फेंका, शरीर में जगह-जगह पड़े कीड़े, रोने की आवाज सुनकर पहुंची महिलाएं


 
विज्ञापन
1 of 3
नवजात का अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक गांव में नवजाव बच्चे का शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। उनके काटने से कुछ जगह छोटे-छोटे घाव भी हो गए हैं। नवजात का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले सेड़वा कटारिया गांव में कुछ महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इस दौरान पास के एक खेत से उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। खेत में बाजरे की फसल होने के कारण उन्हें वहां कोई नहीं दिखाई दिया। ऐसे में महिलाएं खेत के अंदर पहुंची, लेकिन फसल के कारण बच्चे को तलाश करना आसान नहीं था। कुछ देर बाद महिला बच्चे के पास पहुंची तो वह हैरान रह गईं। एक नवजात बच्चा जमीन पर पड़ा-पड़ा रो रहा था। उसके शरीर पर कीड़े चिपके हुए थे और इधर-उधर रेंग रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
नवजात के शरीर पर रेंग रहे थे कीड़े। - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं उसे उठाकर बाहर लाईं और ग्रामीण व पुलिस को सूचना दी। महिलाओं ने नवजात को दूध पिलाया और तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  पुलिस टीम नवजात बच्चे को सेड़वा अस्पातल लेकर पहुंची, यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डॉक्टरों ने बच्चे को बताया स्वस्थ्य। - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने बताया कि नवजात का जन्म दो तीन दिन पहले ही हुआ है। खेत में पड़े रहने के कारण उसके शरीर में जगह-जगह कीड़े पड़ गए थे। उन्हें निकाल दिया गया है। बच्चा अभी स्वस्थ्य है, उस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम नवजात को फेंकने वाले की तलाश में जुटी हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें