भारत-पाक तनाव के बीच 12 मई से स्कूली विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित
- फोटो : AI Image- Freepik
जिलेभर में नौ घंटे का ब्लैकआउट
सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और चूरू की भौगोलिक निकटता को देखते हुए नागौर में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। हर रात नौ बजे से सुबह सूर्योदय तक पूरे जिले में नौ घंटे का पूर्ण ब्लैकआउट लागू रहेगा। बिजली बंद करने के इस निर्णय का सख्ती से पालन के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने जानकारी दी कि यह ब्लैकआउट शुक्रवार नौ मई से ही प्रभाव में आ चुका है और आगे भी आगामी आदेशों तक हर रात इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। लोगों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे इस निर्देश का पूरा पालन करें और सहयोग करें।