फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: सोने का सबसे छोटा शिवलिंग, शिवरात्रि से पहले शिल्पकार इकबाल ने बनाया, इच्छा- PM को भेंट करने की

Fri, 01 Mar 2024 04:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Mahashivratri: शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने सोने का शिवलिंग, नाग देवता, डमरु, कमंडल, शिव चिमटा और त्रिशूल होप बनाया है। यह विश्व की सबसे छोटी सोने की कलाकृतियां हैं। इकबाल इन्हें पीएम मोदी को भेंट करना चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 3
विश्व की सबसे छोटी सोने की कलाकृतियां। - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri: महाशिवरात्रि को लेकर बाबा भोले के भक्त तैयारियों में लगे हुए हैं। आठ मार्च को महाशिवरात्रि (Maha shivratri) है, इस दौरान बाबा के भक्ति अपने आराध्य भगवान शिव की भक्ति में लीन होगा। शिवरात्रि से पहले उदयपुर (Udaipur) के एक शिल्पकार ने सोने से आकार में सबसे छोटा शिवलिंग (Shivalinga) बनाया है। इसके लिए उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज किया है। आकार में सबसे छोटा शिवलिंग (world smallest shivalinga) बनाने वाले शिल्पकार हैं उदयपुर के रहने वाले डॉ. इकबाल सक्का। इस शिवलिंग को बनाकर सक्का ने अपना 110वां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

2 of 3
शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व की सबसे छोटी सोने की कलाकृतियां 
जानकारी के अनुसार शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने सोने का शिवलिंग, नाग देवता, डमरु, कमंडल, शिव चिमटा और त्रिशूल होप बनाया है। यह विश्व की सबसे छोटी सोने की कलाकृतियां हैं।  इकबाल सक्का की इन कलाकृति को इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 110वें विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इसके लिए उन्हें  प्रमाण-पत्र के साथ गोल्ड मेडल भी प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सोने की कलाकृतियां । - फोटो : सोशल मीडिया
पीएमओ को लिखा पत्र 
शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का मीडिया से बात करते हुए बताया कि तीन मिलीमीटर के शिवलिंग के बनाने में पांच दिन का समय लगा है। इसे मैग्नीफाइंग ग्लास से सभी कलाकृतियों का डिजाइन साफ देखाई देता है। मेरी इच्छा है कि यह 
कलाकृतियां पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की जाएं। इसमे लिए मैं पीएमओ को पत्र भी लिख चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें