मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की ब्रीडिंग एक सुनियोजित प्रक्रिया
जालोर और राजस्थान के अन्य हिस्सों में मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की ब्रीडिंग एक सुनियोजित प्रक्रिया के तहत की जाती है। उच्च गुणवत्ता वाले नर और मादा घोड़ों का चयन किया जाता है। इनका चयन उनकी ताकत, ऊंचाई, कानों की संरचना और वंशावली के आधार पर होता है। ब्रीडिंग के दौरान घोड़ों को विशेष आहार दिया जाता है, जिसमें हरा चारा, जई, चने और पोषक तत्व शामिल होते हैं। गर्भधारण और ब्रीडिंग के समय घोड़ों को संक्रमण से बचाने के लिए स्वच्छ और सुरक्षित स्थान दिया जाता है। प्रजनन के बाद नवजात शिशु को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञ इनकी सेहत, विकास और आहार पर लगातार ध्यान देते हैं।