जैसलमेर में धूलभरी आंधी-लू का कहर
- फोटो : AI Image- Freepik
मौसम विभाग का रेड अलर्ट, 48 डिग्री पहुंचा तापमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी राजस्थान के लिए 25 से 27 मई तक तेज धूलभरी आंधियों और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की चेतावनी जारी की है। जैसलमेर के लिए विशेष रूप से लू को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार को जैसलमेर का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है, जिससे लू का प्रभाव और भी विकराल हो गया है। राज्य के अन्य इलाकों में भी तापमान 45 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे रात के समय भी गर्म हवाएं राहत नहीं दे रही हैं।