फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2025: जब मौत ने दी बार-बार दस्तक, 2025 में राजस्थान को झकझोर देने वाले दर्दनाक हादसे

Wed, 31 Dec 2025 12:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वर्ष 2025 राजस्थान के लिए बेहद दर्दनाक रहा। आगजनी, सड़क हादसे और मानवीय लापरवाही ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। एक के बाद एक हुए हादसों में सैकड़ों परिवार उजड़ गए। आइए नजर डालते हैं साल 2025 में हुई उन बड़ी घटनाओं पर, जिन्होंने राजस्थान को न भूलने वाले जख्म दिए।
विज्ञापन
1 of 10
हादसों की दास्तान- 2025 - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2025 अब अपने अंतिम दिनों में है और 2026 की दस्तक होने वाली है, लेकिन यह साल राजस्थान के लिए बेहद दर्दनाक रहा। आगजनी, सड़क हादसों और प्रशासनिक लापरवाही ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। एक के बाद एक हुए बड़े हादसों में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया। आइए उन प्रमुख घटनाओं पर नजर डालते हैं, जिन्होंने वर्ष 2025 को राजस्थान के लिए एक न भूलने वाला साल बना दिया।
 
विज्ञापन

2 of 10
एसएमएस अग्निकांड, जयपुर - फोटो : अमर उजाला
एसएमएस अस्पताल अग्निकांड, जयपुर
5 अक्टूबर 2025 को राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात शॉर्ट-सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मरीजों को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला इस दर्दनाक हादसे में 8 मरीजों की मौत हो गई। घटना ने अस्पताल की फायर सेफ्टी और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया। हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
विज्ञापन

3 of 10
जैसलमेर बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर बस अग्निकांड
जैसलमेर जिले में 14 अक्टूबर को जोधपुर जा रही एक निजी यात्री बस में शॉर्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। बस कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई और यात्रियों को निकलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में 28 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। यह घटना साल 2025 की सबसे भयावह दुर्घटनाओं में शामिल रही।

 

4 of 10
मनोहरपुर बस अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
मनोहरपुर बस अग्निकांड, जयपुर
28 अक्टूबर को जयपुर के मनोहरपुर क्षेत्र में मजदूरों को लेकर जा रही एक स्लीपर बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट फैलने से बस में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। यह घटना बिजली विभाग और परिवहन सुरक्षा पर सवाल बनकर सामने आई।

 
विज्ञापन

5 of 10
शिवदासपुरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
शिवदासपुरा सड़क हादसा, जयपुर
हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक परिवार की कार जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। ओवरस्पीड के कारण कार रिंग रोड के डिवाइडर से टकराकर 16 फीट नीचे अंडरपास में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन

6 of 10
हरमाड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हरमाड़ा डंपर हादसा, जयपुर
जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में 3 नवंबर को नशे में धुत डंपर चालक ने लोहा मंडी कट पर कहर बरपा दिया। डंपर चालक ने सड़क पर चल रहे लोगों और वाहनों को बेरहमी से कुचलते हुए आगे बढ़ना जारी रखा। इस रूह कंपा देने वाले हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर घायल हुए। नशे में वाहन चलाने के इस भयावह हादसे ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया।
विज्ञापन

7 of 10
सूरसागर बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूरसागर बस हादसा, फलौदी
नवंबर में ही फलौदी के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला हाईवे पर खड़े ट्रेलर में मिनी टूरिस्ट बस पीछे से जा घुसी। बस में सवार श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 10 महिलाएं, 4 बच्चे और एक चालक शामिल थे। बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे से इलाके में मातम छा गया।
 

8 of 10
टैंपो-ट्रक की भीषण भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
टैंपो-ट्रक की भीषण भिड़ंत, जोधपुर
नवंबर 2025 में ही एक और हादसे में जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर बालेसर के पास सवारियों से भरे टैंपो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। गुजरात के साबरकांठा निवासी लोग रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन की मौके पर और तीन की बाद में मृत्यु हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए।

अलवर सड़क हादसा
अलवर जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवारों को बचने का मौका नहीं मिला। इस दुर्घटना में पति-पत्नी और बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह बताया गया।

9 of 10
झालावाड़ स्कूल हादसा - फोटो : अमर उजाला
इन सड़क हादसों के अलावा साल की शुरुआत में भी देश और राजस्थान को झकझोर देने वाले कई बड़े हादसे सामने आए, जिन्होंने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए।

अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के पांच लोगों ने जान गंवाई
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट (AI171) उड़ान भरने के महज 30 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। साल के शुरुआती महीने में हुआ यह दर्दनाक हादसा दिल दहला देने वाला रहा। इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में यात्रियों, बच्चों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें 241 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में राजस्थान के पांच लोग शामिल थे।

झालावाड़ स्कूल हादसा
25 जुलाई, 2025 को झालावाड़ के पिपलौदी में सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें सात बच्चों की मौत हो गई और 28 से ज्यादा घायल हो गए थे। इस स्कूल हादसे ने लचर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी क्योंकि न तो स्कूल की मरम्मत के लिए समय पर सुध ली गई और न ही उस समय वहां मौजूद शिक्षक इस हादसे को टाल पाए।
विज्ञापन

10 of 10
2025 में दिल दहला देने वाले हादसे - फोटो : अमर उजाला
एक साल, कई सवाल
साल 2025 में हुए इन हादसों ने राजस्थान की सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। लापरवाही, तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने इस वर्ष को दर्द और मातम का साल बना दिया। उम्मीद है आने वाले साल में इन घटनाओं से सबक लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें