CM Bhajanlal: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई सफल अभियान चलाए गए हैं, जिनमें स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रमुख हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेकर राजस्थान में पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए और आगामी वर्षा काल में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।