ऑपरेशन सिंदूर में एक जंग सेना लड़ रही थी जो पाकिस्तानी फौज पर हमले की शक्ल में दिख रहा था, लेकिन इस दौरान एक जंग सरहद पर लड़ी जा रही थी और वो थी पाकिस्तानी जासूसी के खिलाफ। राजस्थान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी जासूसों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सरहदी इलाकों में ऐसे जासूस पकड़े गए हैं जो राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री के पीए तक रह चुके हैं।
आरोपी शकूर खान, भवानी, पठान खान, हसीन और कासिम ऐसे न जाने कितने नाम हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है। शकूर खान नाम का शख्स तो कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सालेह मुहम्मद का पीए रह चुका है और इस दौरान वो 7 बार पाकिस्तान जा चुका है। आइये इन सभी के बारे में जानते हैं विस्तार से।