फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsthan Lok Sabha Election Phase 2: वोट डालने पहुंची दुल्हन, 108 साल की बुजुर्ग ने किया मतदान, देखें तस्वीरें

Fri, 26 Apr 2024 01:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajsthan LS Election Second Phase: आज प्रदेश की 13 सीटों पर सवेरे 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने के लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लाइन लगाकर खड़े हैं। कहीं पोलिंग बूथों को शादी के मंडप की तरह सजाया गया है तो कहीं किसी परिवार की तीन-तीन पीढ़ियां मतदान करने आ रही हैं। व्हील चेयर पर बैठे दिव्यांग मतदाता और ट्रांसजेंडर मतदाताओं भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस उत्सव के प्रतिभागी बने हैं। आइये तस्वीरों से जानते हैं इस महापर्व पर लोगों का उत्साह
विज्ञापन
1 of 7
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
जैसलमेर में दादी, बेटा ,बहू, पोता तीन पीढ़ियों ने मतदान किया है।
विज्ञापन

2 of 7
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
व्हील चेयर पर बैठकर पहली बार डाला वोट। चेहरे पर दिखाई दिया मतदान का उत्साह।
 
विज्ञापन

3 of 7
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
बारां की ट्रांसजेंडर आइकॉन सोनम दीदी ने अपने साथियों के साथ अंता में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

4 of 7
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
किशनगंज बारां में आदर्श बूथ बांसथुनी पर सहरिया स्वांग नृत्य के साथ मतदाताओं का किया स्वागत।
विज्ञापन

5 of 7
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
कोटा में 108 साल की भूरीबाई ने किया मतदान।
विज्ञापन

6 of 7
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सलूंबर जिले में जयसमंद झील के टापू से नाव में सवार होकर मत डालने पहुंचे मतदाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
डूंगरपुर के एक पोलिंग बूथ पर हल्दी रस्म के दौरान मतदान करने पहुंची दुल्हन। प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें