तनिष्का शर्मा ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब
- फोटो : अमर उजाला
जीत से पहले तनिष्का को ओपनिंग डांस, स्वीमवियर राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड के साथ ही टाइटल राउंड से गुजरना पड़ा। इसमें देश भर से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कांटे की टक्कर के बीच तनिष्का को विजेता चुना गया और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। पटना निवासी तनिष्का शर्मा के पिता डॉ. विकास शर्मा पशु चिकित्सक हैं और मां नीतू शर्मा इंजीनियर। तनिष्का ने अपनी पढ़ाई संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से की है और अब एक बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं। तनिष्का शर्मा अगले साल मिस टीन अर्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। तनिष्का शर्मा की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है और काफी प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने मिस टीन दिवा की तैयारी के लिए 21 किलो वजन कम किया था।