फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: झमाझम बारिश में भीगा राजस्थान, 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, ट्रेनें रि-शेड्यूल

Sun, 22 Jun 2025 08:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Monsoon Rain Alert : राजस्थान में मानसून की शुरुआत जबरदस्त रही है। बीते तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। शनिवार को भीलवाड़ा, टोंक, जयपुर और कोटा सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
1 of 4
राजस्थान में जोरदार बारिश - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में आज 10 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, इसमें सबसे ज्यादा 175 एमएम बारिश भीलवाड़ा में दर्ज की गई। वहीं टोंक के निवाई में 165 एमएम पानी बरसा। जयपुर संभाग में अगले 3 दिनों के लिए अति भारी वर्षा का अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक तंत्र सक्रिय होने के कारण मानसून की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान में मानसून का जोर,निवाई में सबसे ज्यादा 165 मिमी बारिश, बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
आज पूर्वी राजस्थान में मानूसन सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और बारां में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

3 of 4
बीसलपुर बांध में पानी का स्तर बढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मानसून की तेज बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में भी लगातार पानी की आवक हो रही है। बीते 48 घंटों में प्रदेश के बांधों में लगभग 240 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। बड़े बांधों में कोटा का राणा प्रताप सागर, बांसवाड़ा का माही बजाज सागर और टोंक के बीसलपुर में लगातार पानी की आवक हो रही है। बीसलपुर बांध की बात करें तो यह अपनी पूरी क्षमता का अभी 51.44 प्रतिशत भरा हुआ है। बांध का गेज अभी 312.47 मीटर पर है। 
विज्ञापन

4 of 4
बारिश के कारण ट्रेनें रि-शेड्यूल - फोटो : सोशल मीडिया
रेल यातायात प्रभावित

जयपुर में तेज बारिश के कारण ट्रेनों के संचालन पर भी असर हुआ। इससे उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर रूट की दो प्रमुख ट्रेनों को रि-शेड्यूल किया है, इनमें जयपुर से मुंबई सेंट्रल जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और उदयपुर सिटी से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस शामिल रहीं। गाड़ी संख्या 12956 : जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज जयपुर से अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजे के बजाय शाम 6 बजे रवाना होगी, इसके साथ ही गाड़ी संख्या 19609 : उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस आज को उदयपुर से दोपहर 1:45 बजे के बजाय 3:30 बजे प्रस्थान करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें