राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी 3 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे ज्यादा 200 एमएम बारिश बारां में हुई। प्रदेश में एक जून से अब तक 133 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।