भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर्व 2024 के तहत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने नामांकन प्रस्तुत किया। मदन राठौड़ के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पांच प्रस्तावकों ने नामांकन भरवाया। इन पांच प्रस्तावकों में पहला सीएम भजनलाल शर्मा, दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, तीसरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, चौथा जिला अध्यक्ष जयपुर शहर अमित गोयल और पांचवें प्रस्ताव के तौर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने प्रस्तावक सदस्यों के साथ मिलकर मदन राठौड़ के समर्थन में नामांकन प्रस्तुत किया।