फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Accident: एक के बाद एक कई गाड़ियों से टकराया डंपर, 50 को रौंदा; 13 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

Mon, 03 Nov 2025 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Accident: जयपुर के हरमाड़ा में ब्रेक फेल डंपर ने 300 मीटर तक कहर बरपाया, जिससे 13 लोगों की मौत और 15 घायल हुए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डंपर चालक हिरासत में, जांच जारी है। पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
1 of 8
घटनास्थल पर डंपर में फंसी गाड़ियों को निकलवाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीटर तक बेकाबू होकर कई गाड़ियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर 13 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
पांच गाड़ियों से टकराया ब्रेक फेल डंपर - फोटो : अमर उजाला
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद गाड़ियां परस्पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
 
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि जयपुर, राजस्थान में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 8
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब डंपर खाली अवस्था में हाईवे पर चढ़ने की कोशिश में था। तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे वाहनों और राहगीरों को कुचलता चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर लगभग 300 मीटर तक लोगों और गाड़ियों को रौंदता हुआ आगे बढ़ा, जब तक कि वह एक बड़े डिवाइडर से टकराकर रुका नहीं।
 
 

4 of 8
घटनास्थल पर बिखरी पड़े शव - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मचा हाहाकार, स्थानीय लोगों ने बचाव में दिखाई तत्परता
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चारों ओर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। घायल लोग सड़क पर तड़प रहे थे और वाहन बुरी तरह मलबे में तब्दील हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को पास के कांवटिया अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।


 
विज्ञापन

5 of 8
घटनास्थल पर शवों को देख मची चीख-पुकार - फोटो : अमर उजाला
हरमाड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक डायवर्ट कर कराया राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सड़क के दोनों ओर से यातायात को डायवर्ट कर दिया और डंपर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई वाहनों के अंदर लोग फंसे हुए थे, जिन्हें कटिंग मशीनों की मदद से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- Bikaner News: कोच अटेंडेंट ने चलती ट्रेन में सैन्य जवान को चाकू मारा, मौके पर हुई मौत के बाद मचा हड़कंप
 
विज्ञापन

6 of 8
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर भयावह दृश्य, लोगों ने अपने कपड़ों से ढके शव
हादसे के बाद सड़कों पर दर्दनाक दृश्य देखने को मिले। कई वाहनों के शीशे टूटे हुए थे और जगह-जगह खून बिखरा पड़ा था।

 
विज्ञापन

7 of 8
सड़क और आसपास बिखरी पड़ी लाशें - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय नागरिकों ने मृतकों के शवों को अपने कपड़ों और चादरों से ढककर सम्मानपूर्वक किनारे रखा। घटना के बाद लोग सदमे में थे और कई परिजनों की पहचान के लिए पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।

 
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस, मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि डंपर की ब्रेक अचानक फेल हो जाने से हादसा हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने का कार्य जारी है। मौके से मलबा हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Kota News: एक पल में छिन गई जिंदगी, आठ गोल्ड मेडल जीतने वाले राष्ट्रीय तीरंदाज की चलती ट्रेन से गिरकर मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें