नीरज उधवानी
- फोटो : अमर उजाला
आज रात 8:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट से नीरज की पार्थिव देह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां मौजूद हर आंखें नम थीं। उनके साथ उनकी पत्नी आयुषी, बड़े भाई किशोर और भाभी शुभि भी थे। जैसे ही पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से घर लाया गया, पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह नौ बजे किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत बोले- यह समय राजनीति का नहीं, एकजुटता का...आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा
एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद मंजू शर्मा, कांग्रेस विधायक रफीक खान, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी।