फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना हत्याकांड: डॉक्टर की हत्या का मुख्य आरोपी हिसार से गिरफ्तार; जानें प्यार, अस्वीकार और साजिश की दास्तान

Fri, 02 May 2025 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बहरोड़

सार

Jaipur News: बहरोड़ की डॉक्टर भावना यादव की हत्या का मुख्य आरोपी हिसार से गिरफ्तार किया गया है। भावना का शव हिसार में ही मिला था, जब वह दिल्ली से टेस्ट देकर राजस्थान लौट रहीं थी। आरोपी की गिरफ्तारी से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...। 
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टर भावना यादव के हत्यारोपी उदेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के हिसार में 24 अप्रैल को राजस्थान की डॉक्टर भावना यादव (25) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में हिसार पुलिस ने आरोपी क्लर्क उदेश यादव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उदेश और भावना एक-दूसरे को साल 2018 से जानते थे और प्रेम संबंध में थे। लेकिन परिस्थितियों और पारिवारिक असहमति ने इस रिश्ते को एक भयावह मोड़ दे दिया।

यह भी पढ़ें- Jaipur: भाजपा MLA की विधायकी खत्म, HC ने तीन साल कैद की सजा को रखा बरकरार; उपखंड अधिकारी पर तान दी थी पिस्तौल
 
विज्ञापन

2 of 4
डॉक्टर भावना के हत्यारोपी उदेश को हिसार पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : AI Image- Freepik
डीएसपी तनुज शर्मा के अनुसार, आरोपी उदेश और भावना पहली बार एक शादी समारोह में मिले थे और तभी से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। उदेश ने अपने परिवार के जरिए भावना के लिए रिश्ता भेजा था, लेकिन भावना की मां ने इसे ठुकरा दिया। भावना विदेश से MBBS की पढ़ाई पूरी कर 2023 में लौटी थी और MCI की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं, उदेश 2021 में निक्की से शादी कर चुका था और उसका एक बेटा भी है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डॉक्टर भावना यादव - फोटो : फाइल फोटो
उदेश की मां और पत्नी ने आरोप लगाया है कि भावना एकतरफा प्रेम में पागल थी और शादी के लिए दबाव बना रही थी। निक्की के अनुसार भावना उसे कॉल कर उदेश की आवाज सुनने की विनती करती थी। वहीं, भावना की मां गायत्री यादव का दावा है कि उसकी बेटी को साजिश के तहत जलाकर मारा गया है। पोस्टमार्टम से पहले उन्होंने देखा कि भावना के शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह जल चुके थे, लेकिन सिर और पीठ सुरक्षित थे। पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी मिले।
 
घटना वाले दिन उदेश ने फोन पर बताया था कि भावना दीवार फांद कर क्वार्टर में घुस आई और खुद को आग लगा ली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सर्जरी के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जयपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: हनुमान बेनीवाल हिरासत में, SI भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छह दिन से बैठे थे धरने पर
 
विज्ञापन

4 of 4
हत्यारोपी से गहन पूछताछ में जुटी पुलिस - फोटो : AI Image- Freepik
मां गायत्री का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि जिस तरह से उनकी बेटी तड़पी, आरोपी को भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने निक्की द्वारा सौंपी गई 60 पन्नों की चैट और बयानों के आधार पर जांच तेज कर दी है। फिलहाल उदेश हिरासत में है और पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें