फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Hospital Fire: एसएमएस अस्पताल में आग के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, अफरा-तफरी का माहौल, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Oct 2025 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू में लगी आग से आठ मरीजों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद अब तक स्वास्थ्य मंत्री के नहीं पहुंचने पर लोगों गुस्सा है।
विज्ञापन
1 of 7
एसएमएस अस्पताल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कल देर रात एसएमएस अस्पताल में लगी आग के बाद अब तक आठ मरीजों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। अस्पताल में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। मरीजों के परिजन आक्रोशित हैं। सरकार और प्रशासन ने व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। शवों के पोस्टमार्टम का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन

2 of 7
मृृतकों के परिजनों ने अस्पताल परिसर में की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में आठ मरीजों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

3 of 7
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने जानकारी दी कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत होती है। आईसीयू में भर्ती ज्यादातर मरीज पहले से ही बहुत गंभीर स्थिति में थे और कई कोमा में थे। उनके सर्वाइवल रिफ्लेक्स कमजोर थे, इसलिए उन्हें तुरंत शिफ्ट करना मुश्किल हो रहा था। 

4 of 7
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात अस्पताल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर और सीनियर डॉक्टर ने बताया कि हादसे के समय आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें लगभग दो घंटे तक कोई सहायता नहीं मिली। उनका कहना है कि वार्ड के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। बार-बार सूचना देने पर भी अस्पताल कर्मियों ने लापरवाही दिखाई, जिससे कई मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में मरीज - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन रोते-बिलखते नजर आए, वहीं कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
पोस्टमार्टम के बाद शवों को घर भेजा - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के अन्य मंत्रियों के साथ देर रात अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पोस्टमार्टमों का सिलसिला जारी, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला
इधर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के अब तक मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में गुस्सा है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करके मरने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे अभी खींवसर से जयपुर के रास्ते में हैं और जल्दी ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। 

बहरहाल मृतकों परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। मरने वालों के पोस्टमार्टम का सिलसिला लगातार जारी है और मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें