फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: रोशनी के रंगों में निखरा जयपुर, दिवाली पर गुलाबी नगरी का बदला अंदाज; देखें तस्वीरें

Sun, 08 Nov 2026 07:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दिवाली पर जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे, प्रमुख बाजारों और ऐतिहासिक इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। छोटी चौपड़ पर राम मंदिर और रामसेतु की झांकी, एमआई रोड की गुलाबी लाइटिंग और अल्बर्ट हॉल की सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 6
रोशनी के रंगों में निखरा जयपुर - फोटो : अमर उजाला

दिवाली के मौके पर राजस्थान की राजधानी जयपुर रोशनी के रंगों में सराबोर नजर आ रही है। ऐतिहासिक परकोटे से लेकर आधुनिक बाजारों और प्रमुख सड़कों तक हर तरफ सजावट की चमक बिखरी हुई है। कहीं गुलाबी रोशनी पिंक सिटी की खूबसूरती को निखार रही है तो कहीं धार्मिक झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। छोटी चौपड़ पर राम मंदिर की भव्य आकृति और रामसेतु की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, एमआई रोड, जौहरी बाजार, बापू बाजार और त्रिपोलिया बाजार में भी दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है। इस बार शहर की सजावट में पारंपरिक विरासत और आधुनिक लाइटिंग का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। शाम ढलते ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग खरीदारी के साथ जगमगाते बाजारों और ऐतिहासिक इमारतों के बीच तस्वीरें लेकर दिवाली के इन खास पलों को यादगार बना रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

एमआई रोड: गुलाबी रोशनी में चमकी पिंक सिटी

2 of 6
एमआई रोड - फोटो : अमर उजाला

एमआई रोड पर गुलाबी और रंग-बिरंगी लाइटिंग ने अलग ही छटा बिखेरी है। सड़क के दोनों ओर की इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। रात के समय यहां से गुजरने वाले लोग सजावट की तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

छोटी चौपड़: राम मंदिर और रामसेतु की झांकी बनी आकर्षण

3 of 6
छोटी चौपड़ - फोटो : अमर उजाला
छोटी चौपड़ पर दिवाली की सजावट में धार्मिक आस्था की झलक दिखाई दे रही है। यहां राम मंदिर की भव्य आकृति के साथ रामसेतु की झांकी तैयार की गई है। आकर्षक लाइटिंग के बीच सजी इन आकृतियों को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

त्रिपोलिया बाजार: पुरानी इमारतों पर दिखी दिवाली की चमक

4 of 6
त्रिपोलिया बाजार - फोटो : अमर उजाला
त्रिपोलिया बाजार में पारंपरिक स्थापत्य और रंगीन रोशनी का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। पुराने बाजार की इमारतों पर की गई सजावट ने यहां दिवाली का खास माहौल बना दिया है।किशनपोल बाजार में दुकानों और रास्तों पर की गई लाइटिंग ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के बीच सजावट भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

स्टेच्यू सर्किल और अल्बर्ट हॉल पर दिखी रोशनी की छटा

5 of 6
स्टेच्यू सर्किल और अल्बर्ट हॉल पर दिखी रोशनी की छटा - फोटो : अमर उजाला
स्टेच्यू सर्किल और अल्बर्ट हॉल पर दिखी रोशनी की छटा दिवाली के लिए स्टेच्यू सर्किल को भी विशेष रूप से सजाया गया है। वहीं, ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर की गई रोशनी ने इसकी स्थापत्य कला को और आकर्षक बना दिया है। रात के समय जगमगाती इमारत शहर की विरासत और उत्सवी माहौल का खूबसूरत नजारा पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा भवन: पहली बार हुआ 15 मिनट का आतिशबाजी शो

6 of 6
विधानसभा भवन - फोटो : अमर उजाला

इस बार राजस्थान विधानसभा भवन की सजावट भी खास रही। 'दिवाली खुशियों वाली-2026' अभियान के तहत पूरी इमारत को थीम आधारित एलईडी लाइट्स से सजाया गया। खास बात यह रही कि 8 नवंबर की रात विधानसभा परिसर में पहली बार 15 मिनट का विशेष आतिशबाजी शो आयोजित किया गया। इससे विधानसभा भवन की दिवाली सजावट को नया और भव्य रूप मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें