फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में: राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, इंदिरा गांधी पर टिप्पणी से हैं नाराज

Mon, 24 Feb 2025 03:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में हुए हंगामे के बाद छह कांग्रेसियों को निलंबित किए जाने से उपजा बवाल अब बड़ा रूप ले चुका है। राजधानी में प्रदेश भर से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
1 of 8
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा में मंत्री अविनाश गहलोत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी पर हुए हंगामे और छह कांग्रेसी विधायकों के निलंबन के विरोध में सोमवार को राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। विधानसभा घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस हिरासत में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, लेकिन 22 गोदाम सर्किल स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर मार्च को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

3 of 8
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नेताओं ने बैरिकेडिंग के बीच बने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप लगाया। पुलिस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करने की बात कह रहे हैं।

4 of 8
हिरासत में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा इंदिरा गांधी को 'दादी' कहे जाने के बाद सदन में हंगामा हो गया था। पिछले तीन दिनों से कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सदन के भीतर और पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

5 of 8
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में हो रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोका गया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने हटाया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि अविनाश गहलोत द्वारा ‘दादी’ शब्द का इस्तेमाल सदन की कार्रवाई से हटाया जाए।
विज्ञापन

6 of 8
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस टिप्पणी से सदन में हंगामा शुरू हो गया था, जिसके कारण तीन बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीना, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन और संजय कुमार सहित छह कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी प्रश्न का उत्तर देते समय मंत्री अविनाश गहलोत ने जो बयान दिया, उस पर हंगामा हुआ। उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था, 2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी 'दादी' इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था।
विज्ञापन

8 of 8
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मंत्री के बयान के बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने माफी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके चलते तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें