फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजयुमो की पुलिस से झड़प, दिल्ली AI समिट विवाद को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Sat, 21 Feb 2026 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: दिल्ली AI समिट विवाद के विरोध में जयपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मार्च रोकते हुए हल्का बल प्रयोग किया। कार्यक्रम शंकर गोरा के नेतृत्व में हुआ, लेकिन अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली AI समिट विवाद के विरोध में जयपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में जयपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया और प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े, हल्का बल प्रयोग हुआ - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने पर पुलिस ने रोका
जानकारी के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हालात बने रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
शंकर गोरा के नेतृत्व में पहला बड़ा कार्यक्रम
यह विरोध प्रदर्शन युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा विरोध कार्यक्रम माना जा रहा था। हालांकि, प्रदर्शन में अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आई और मौके पर करीब 50 से 60 कार्यकर्ता ही मौजूद रहे।



पढ़ें- ‘दो साल बनाम पांच साल’: विधानसभा में जूली बोले- सरकार अपनी बात से पलटी, हंगामे के कारण कार्यवाही दो बार स्थगित

4 of 5
भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
समय को लेकर राजनीतिक चर्चा
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी रही कि यदि कार्यक्रम एक दिन बाद आयोजित किया जाता तो संभवतः अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी जा सकती थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकर गोरा ने कहा कि प्रदर्शन संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर तय समय पर आयोजित किया गया और उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
रणनीति या जल्दबाजी, उठे सवाल
इस घटनाक्रम के बाद जयपुर की राजनीति में यह सवाल उठ रहा है कि प्रदर्शन संगठनात्मक मजबूरी में जल्दबाजी में लिया गया फैसला था या इसके पीछे कोई सोची-समझी राजनीतिक रणनीति काम कर रही थी। फिलहाल, पूरे मामले को लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें