फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: चार साल के अयांश ने 1.38 मिनट में पढ़ी हनुमान चालीसा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज, देखें तस्वीरें 

Thu, 19 May 2022 04:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
विज्ञापन
1 of 5
अयांश ने 1.38 मिनट में किया हनुमान चालीसा का पाठ। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर जिले में रहने वाले अयांश गर्ग का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। अयांश ने एक मिनट 38 सेकंड में हनुमान चालीसा सुनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।  
विज्ञापन

2 of 5
अयांश गर्ग का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
किशनगढ़ के महावीर कॉलोनी में रहने वाले विवेक गर्ग के बेटे अयांश की उम्र 4 साल 3 माह है। इतनी छोटी उम्र में ही अयांश ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। अयांश ने एक मिनट 38 सेकंड में हनुमान चालीसा का कंठस्थ वाचन कर यह रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

3 of 5
चार साल का है अयांश गर्ग। - फोटो : अमर उजाला
अयांश की मां शेफाली अग्रवाल ने बताया, अयांश किड्जी स्कूल में कक्षा केजी में पढ़ाई करता है। घर में दादा ओमप्रकाश अग्रवाल और दादी उषा गर्ग को हनुमान चालीसा का पाठ करते है। उसे सुन-सुनकर अयांश ने भी हनुमान चालीसा कंठस्थ याद कर ली। इसके बाद घर में गुनगुना शुरू कर दिया। 

4 of 5
मेडल के साथ अशांश गर्ग। - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की काबलियत देख मां शेफाली ने पंजीयन कर वीडियो बनाकर अपलोड किया। जिसके बाद उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयांश के माता-पिता। - फोटो : अमर उजाला
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अयांश गर्ग के नाम प्रमाण पत्र, मेडल और पेन सम्मान स्वरूप दिया है। अयांश की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। घर में बधाई देने आने वालों का तांता लगा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें