फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी के गर्भवती होने पर पति कर लेता है दूसरी शादी, एक समस्या है इस अनोखी परंपरा का कारण

Sun, 22 Jan 2023 10:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: पत्नी के गर्भवती होने पर पति कर लेता है दूसरी शादी, एक समस्या है इस अनोखी परंपरा का कारण
विज्ञापन
1 of 3
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में राजस्थान की एक अलग की पहचान हैं। यहां की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज की एक अलग की छाप हैं। कईं रिवाज और परंपराएं ऐसीं हैं जो लोगों को चेहरे पर खुशी ला देती हैं तो कई हैरान भी कर देती हैं। 

आज एक ऐसी ही परंपरा के बारे में जानेंगे जो प्रदेश के बाड़मेर जिले के एक गांव में आज भी चलन में है। ये गांव भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित है और इसका नाम है देरासर। जहां पत्नी के गर्भवती होने पर पति दूसरी शादी कर लेते हैं, आइए अब जानते हैं इस गांव में ऐसा क्यों होता है?
विज्ञापन

2 of 3
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाड़मेर के देरासर गांव में सदियों से एक परंपरा चली आ रही है। शादी के बाद किसी व्यक्ति की पत्नी गर्भवती होती है तो वह दूसरी शादी कर लेता है। इससे ना तो उसके परिवार को और ना ही उसकी पहली पत्नी को कोई समस्या होती है। व्यक्ति की शादी के बाद दोनों उसकी दोनों पत्नियां एक ही घर में मिलकर रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पति क्यों करते हैं दूसरी शादी?
बाड़मेर जिले का अधिकांश इलाका मरुस्थली है, यहां के कई गांव में पानी एक बड़ी समस्या है। गर्मियों के दिनों में यहां पीने के पानी की किल्लत हो जाती है। इन गांव में सदियों से घर की महिलाएं ही दूर-दूर से पानी लाने का काम करती हैं। पत्नी के गर्भवती होने पर पानी लाने की समस्या हो जाता है। इस कारण पति दूसरी शादी कर लेता है। व्यक्ति की दूसरी पत्नी पानी लाने का काम करती है और पहली पत्नी घर के काम करती है। इससे उसे आराम भी मिल जाता है और घर में पानी की किल्लत भी नहीं होती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें