फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Sherpa : जी-20 प्रतिनिधिमंडल ने कुंभलगढ़ दुर्ग का किया भ्रमण, मेवाड़ी परंपरा से हुई आवभगत

Thu, 08 Dec 2022 01:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

G-20 Sherpa
विज्ञापन
1 of 5
जी 20 शेरपा मीटिंग - फोटो : Amar Ujala Digital
उदयपुर में जी-20 शेरपा सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न देशों के शेरपा और अन्य डेलिगेट्स ने ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग और रणकपुर जैन मंदिर का दौरा किया। 54 प्रतिनिधियों और मेहमानों का दल बुधवार को राजसमंद में स्थित विश्व विरासत कुंभलगढ़ दुर्ग का भ्रमण करने पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल का दल बुधवार 12 बजे कुंभलगढ़ दुर्ग पर पहुंचा, जहां पर मेवाड़ की परंपरानुसार उनका स्वागत किया गया। स्थानीय बालिकाओं ने मेहमानों का तिलक किया। इसके साथ ही स्वागत में मांगलिग ढोल के साथ बाड़मेर का प्रसिद्ध सफेद आंगी नृत्य और बारां का सेहरिया नृत्य कर मेहमानों का स्वागत किया गया। इस दौरान दुर्ग परिसर में उदयुपर के पंतगबाज ने करीब 600 पंतगें भी आसमान में उड़ाई, जो आकर्षण का केंद्र रही।
 
विदेशी मेहमानों ने किए शिव मंदिर के दर्शन
सभी जी-20 देश और 9 अतिथि देशों के विदेशी मेहमान सुबह होटल उदय विलास कुंभलगढ़ पहुंचे। वहां पहुंचने पर जनजाति सहरिया नृत्य और अन्य नृत्यों की प्रस्तुति से डेलीगेट्स का स्वागत किया गया तो विदेशी मेहमान भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। विदेशी मेहमानों को इसके बाद दुर्ग स्थित शिव मंदिर में भी ले जाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
विदेशी मेहमानों ने किए मंदिर के दर्शन - फोटो : Social Media
पुलिस ने किए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम
जी20 प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान प्रशासनिक और पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए थे। वहीं आज केलवाडा कस्बे की दुकाने बंद रही और कुंभलगढ दुर्ग में आमजन और पर्यटकों के प्रवेश पर रोक दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सरदाशहर उपचुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
डेलिगेट्स ने ली सेल्फी
सभी अतिथि यज्ञ वेदी मार्ग से निलकंड महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान अतिथियों को 10 गाइडों ने दुर्ग की विस्तार से जानकारी दी गई। निलकंठ महादेव से सभी प्रतिनिधि दुर्ग में स्थित बादल महल देखने पहुंचे, जहां कई अतिथियों ने नैसर्गिक सौंदर्य के साथ सेल्फी ली और फोटो भी ली।

4 of 5
मेहमानों के लिए किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : Amar Ujala Digital
विश्व विरासत कुंभलगढ़ दुर्ग मेवा़ड का अजेय दुर्ग भी कहलाता है। दुर्ग की दीवार विश्व की दूसरे नंबर की सबसे लंबी दीवार है। जिसकी मजबूती ओर दुर्गम स्थान पर किले के निर्माण के कारण आज दिन तक यह किला अभेद रहा और यह यह विश्व विरासत बन चुका है। जी 20 प्रतिनिधि मंडल के दौरे के बाद यहां के पर्यटक उद्योग को ओर मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में कुंभलगढ दुर्ग में और अधिक रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेहमानों ने जमकर खिंचवाई फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
प्रतिनिधिमंडल रणकपुर रवाना
G 20 दौरे के दौरान राजसमंद जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित जिले के प्रशासन अधिकारी और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे। कुंभलगढ भ्रमण के बाद जी20 प्रतिनिधियों का दल रणकपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें