बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा।
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हादसे में बोलेरो गाड़ी में सवार संजय पुत्र ओमप्रकाश शर्मा की भी मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव पीएम के लिए श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिए हैं। वहीं एक घायल महिला शालिनी पत्नी संजय शर्मा का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसासर मृतक विनोद झुंझुनूं, संजय और सुलोचना जयपुर के रहने वाले हैं। संजय शर्मा बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि संजय अपनी पत्नी शालिनी के साथ साली के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीकानेर आए थे।