फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इनोवा और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में चार की मौत, आमने-सामने से टकराई तेज रफ्तार कारें

Sun, 07 Aug 2022 09:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

इनोवा और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में चार की मौत, आमने-सामने से टकराई तेज रफ्तार कारें
विज्ञापन
1 of 3
हादसे मे बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के बीकानेर जिले श्रीडूंगरगढ़ में कार और बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुआ। जिसमें बोलेरो चालक और उसमें सवार महिला, वहीं दूसरी कार में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। एक और मृत व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा रविवार दोपहर चार बजे के करीब श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा पेट्रोल पंप के पास हुआ। जहां आमने-सामने से आ रही कार और बोलेरो गाड़ी एक दूसरे से टकरा गई। जिसमें इनोवा कार चालक विनोद पुत्र जीवाराम की मौके पर मौत हो गई। इसी कार में सवार महिपाल सिंह की पत्नी सुलोचना की भी मौत हो गई। उसने पीबीएम अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हादसे में बोलेरो गाड़ी में सवार संजय पुत्र ओमप्रकाश शर्मा की भी मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव पीएम के लिए श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिए हैं। वहीं एक घायल महिला शालिनी पत्नी संजय शर्मा का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।  

जानकारी के अनुसासर मृतक विनोद झुंझुनूं, संजय और सुलोचना जयपुर के रहने वाले हैं। संजय शर्मा बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि संजय अपनी पत्नी शालिनी के साथ साली के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीकानेर आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें