फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तस्वीरों में देखें बारिश का कहर... पुल-पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी, कई गांव का संपर्क कटा

Wed, 24 Aug 2022 10:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

तस्वीरों में देखें बारिश का कहर... पुल-पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी, कई गांव का संपर्क कटा
विज्ञापन
1 of 10
प्रदेश के जिलों में बारिश ने बिगाड़े हालात। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ गए हैं। सेना, एनडीआरएफ सहित प्रशासन की अन्य टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुईं हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जलभराव वाले इलाकों से लोगों को लगातार निकाला जा रहा है। कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुईं हैं। बारिश के कारण पुल बह गए हैं, या फिर उनके ऊपर से पानी बह रहा है। इससे कई जिलों में ग्रामीण इलाकों का संपर्क शहरों से टूट गया है। आइए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं किस किले में कैसे हालात हैं...।
विज्ञापन

2 of 10
कालीसिंध नदी का पानी झालावाड़ शहर में घुसा। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में ज्यादातर नदियां और बांध उफान पर हैं। कालीसिंध नदी का पानी झालावाड़ शहर में घुस गया है। इससे शहर की अधिकांश निचली बस्तियों और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं है। हालात ऐसे हैं कि लोगों ने बच्चों और महिलाओं को खाट पर बैठाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि करीब 40 साल बाद शहर में ऐसे हालात बने हैं।
विज्ञापन

3 of 10
निचली बस्तियों और कॉलोनियों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर में आयड़ नदी उफान पर है। आयड़ पुल के नौ कोठों से पानी बह रहा है। वहीं शहर की 6 से अधिक कॉलोनियों और बस्तियों में पानी भर गया। करजाली हाउस कॉलोनी में तीन फीट तक पानी भर गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

4 of 10
पुल के ऊपर से बह रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला
बांसवाड़ा में आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे बारिश का दौर जारी रहा। बीते 24 घंटे में जिले में 737 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं माही डेम से डेढ़ किमी दूर पीपलखूंट को जोड़ने वाली 20 फीट ऊंची पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा है।
विज्ञापन

5 of 10
लोगों के घरों में घुसा पानी। - फोटो : सोशल मीडिया
कोटा के इटावा क्षेत्र में भी बाढ़ जैसे हालात है। सूखनी नदी के उफान पर होने से  निचली बस्तियों सहित कई अन्य जगह पानी में डूब गईं हैं। नदी के पुल पर मंगलवार को पानी बह रहा था। 
विज्ञापन

6 of 10
बारां - फोटो : अमर उजाला
बारां से गुजर रही काली सिंध नदी उफान पर है। नदी से लगभग 100 फीट ऊंचाई पर बना प्राचीन शिव मंदिर का गर्भगृह भी पानी में डूब चुका है। जिले के गोड़िया मेहर, खुरई और बटावदापार गांव में फंसे लोगों को सेना ने हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। इन गांव में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

7 of 10
बारिश में टूट गया पुल। - फोटो : अमर उजाला
सिरोही जिले में भी बारिश ने कहर बरपाया। जिले में बारिश का सबसे ज्यादा असर आबूरोड शहर में देखने को मिला। यहां मोरथला में बना पुल टूट कर पानी में बह गया है। इससे गांव का संपर्क टूट गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

8 of 10
पुल के ऊपर से बह रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला
 सवाई माधोपुर में भी जमकर बारिश हुई। जिले के चौथ का बरवाड़ा उपखंड मुख्यालय और आस-पास के इलाके में बरसात का दौर जारी है। इससे बनास नदी के उफान पर आने से डोरा पंचायत के कई गांवों का संपर्क कट गया है। लोग गांव में ही फंसे रहने को मजबूर हैं। 

9 of 10
बूंदी में दिखा तेज बारिश का कहर। - फोटो : अमर उजाला
बूंदी जिले में तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बंबूली गांव में पानी भरा हुआ है। वहीं देवपुरा गांव में नदी पर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव के कारण टूट गई है। इस कारण गुडा सदावर्ती से देई जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

10 of 10
हर तरफ पानी ही पानी। - फोटो : अमर उजाला
भीलवाड़ा के बड़लियास इलाके में बेचड़ नदी पुलिया से 10 फीट ऊपर बह रही है। नदी के ऊफान पर आने से 12 गांवों का बड़लियास से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें