त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में वसुंधरा राजे
- फोटो : Social Media
पीएम से सीएम तक लगा चुके हैं मां के दरबार में हाजिरी
कहा जाता है कि इस मंदिर में जो भी मनोकामना मांगी जाती है, उसे माता जरूर पूरी करती हैं। इसकी महत्ता के चलते ही देश के कई बड़े नेता मंदिर में मां के सामने शीश नवाने पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, हरिदेव जोशी, अमित शाह, वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत सहित कई बड़े नेताओं ने त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में मत्था टेका था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी अक्सर इस मंदिर में आती हैं।