फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर राजघराने की दीया कुमारी पहुंची संसद, राजमाता गायत्री देवी से यह है कनेक्शन

Fri, 24 May 2019 04:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
विज्ञापन
1 of 8
दिया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
17वीं लोकसभा के नतीजे सामने आ चुके हैं और इसमें भाजपा को अपने दम पर स्पष्ट बहुमत मिला है। राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। ऐसे ही राजसमंद से भाजपा ने जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था। उन्हें यहां से 5,519,16 वोटों से जीत मिली है और इसके साथ ही वह अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी के बाद सांसद बनने वाली राजघराने की दूसरी सदस्य बन गई हैं।
विज्ञापन

2 of 8
दिया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
दीया कुमारी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार देवकीनंदन से चुनाव लड़ा था। गायत्री देवी की बात करें तो उन्हें राजमाता के नाम से जाना जाता था। वह तीन बार सांसद रही हैं और जुलाई 2009 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

3 of 8
दिया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
गायत्री देवी के बाद उनके सौतेले बेटे महाराज भवानी सिंह ने 1987 में लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। अब भवानी सिंह की 48 साल की बेटी दिया कुमारी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

4 of 8
दिया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जीत मिलने के बाद ट्वीट करते हुए दीया ने ट्विटर पर लिखा, 'जोश बहुत हाई है। यह राजसमंद के लोगों की जीत है। मैं प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करती हूं, जिनके प्यार और समर्थन ने इस जीत को एक वास्तविकता बना दिया है।'
विज्ञापन

5 of 8
दिया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
दीया कुमारी ने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र की बेहतरी और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संवाई माधोपुर सीट से 2014 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 
 
विज्ञापन

6 of 8
दिया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
हालांकि राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में दिया ने हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें लोकसभा उम्मीदवार बनाया।
विज्ञापन

7 of 8
दिया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
दीया की दादी गायत्री देवी को दुनिया की सबसे खूबसबरत महिलाओं में से एक और फैशन आइकन माना जाता था। उन्होंने जयपुर लोकसभा सीट से 1962, 1967 और 1971 में स्वतंत्र पार्टी से जीत हासिल की थी। इस पार्टी का गठन भारत के आखिरी गवर्नर सी राजगोपालचारी ने किया था।
विज्ञापन

8 of 8
गायत्री देवी - फोटो : अमर उजाला
गायत्री देवी अपने समय की एक सफल राजनेता थीं। उस समय एक फैशन मैग्जीन ने उन्हें दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक बताया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें