फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 21 साल का था पुंछ के शाहपुर सेक्टर में शहीद हुआ जवान, जुड़वां भाई भी हैं सेना में

Mon, 25 Mar 2019 12:40 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
शहीद हरी भाकर - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। उसकी पहचान चार ग्रेनेडियर रेजिमेंट का सिपाही हरि भाकर (21) पुत्र पद्धमा राम निवासी जसूरी, तहसील मकराना, जिला नागोर (राजस्थान) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
शहीद जवान हरी भाकर को सेना ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
पुंछ नगर स्थित सैन्य 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद हैलीकाप्टर से पैतृक गांव भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पांच बजे से पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर और कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी थी। जो रविवार सुबह चार बजे तक जारी रही। 



 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद जवान हरी भाकर को सेना ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
इस गोलाबारी में देर रात्रि शाहपुर के काईयां स्थित भारतीय अग्रिम चौकी पर चार ग्रेनेडियर का सिपाही हरि वाकर मोर्टार के स्पलिंटर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देर रात डेढ़ बजे पुंछ नगर स्थित सैन्य 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल लाया गया। वहां पर रविवार तड़के इलाज के दौरान वह शहीद हो गए। 

 

4 of 5
शहीद हरी भाकर - फोटो : फाइल
सैन्य अस्प्ताल में पोस्टमार्टम के बाद पुंछ ब्रिगेड के कमांडर, ग्र्रेनेडियर रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी एवं अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित कर सेना के हैलीकाप्टर से राजस्थान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद हरी भाकर का पार्थिव शरीर सेना के हेलिकॉप्टर से राजस्थान ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार शहीद हुए हरी भाकर का एक जुड़वां भाई भी है जो भारतीय सेना में ही तैनात है। दोनों का जन्म एक साथ हुआ था। कुछ सेकंडों के फासले में जन्में भाइयों में हरी बड़ा और हरेन्द्र छोटा भाई है। शहीद हरी भाकर के पिता पदमा राम भाकर, नजदीकी जूसरिया ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें