फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Dabi: एक्शन में जैसलमेर कलेक्टर टीना, पद संभालने के अगले दिन सुनी लोगों की समस्याएं, सीएचसी का किया दौरा 

Thu, 07 Jul 2022 04:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

एक्शन में जैसलमेर कलेक्टर टीना, पद संभालने के अगले दिन सुनी लोगों की समस्याएं 
विज्ञापन
1 of 4
कलेक्टर टीना डाबी ने सुनी लोगों की समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला
Tina Dabi: जैसलमेर की नव-नियुक्त कलेक्टर टीना डाबी एक्शन में आ गई हैं। गुरुवार को उन्होंने जिले के मोकला ग्रामपंचायत मुख्यालय और रामगढ़ पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान टीना ने लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। बता दें कि बुधवार को ही टीना डाबी ने राजस्थान के सबसे बड़े जिले जैसलमेर में कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन

2 of 4
सीएचसी का किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को कलेक्टर टीना डाबी मोकला ग्रामपंचायत मुख्यालय और रामगढ़ पंचायत समिति सभागार पहुंची। जहां जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने सीएचसी रामगढ़ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीएचसी में साफ-सफाई रखने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।   
विज्ञापन

3 of 4
टीना डाबी ने बुधवार को संभाला था कलेक्टर का पद। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले जैसलमेर कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद टीना डाबी ने कहा था वह जिले को पर्यटन का हब बनने का प्रयास करेंगी। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां के पर्यटन को कैसे बढ़ाया जाए इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि वह बॉर्डर पर्यटन, दूसरे जिलों और राज्यों से शहर की कनेक्टविटी सहित अन्य चीजें उनकी प्राथमिकता में रहेगीं। पानी, पढ़ाई और बेटियों को लेकर वह विशेष रूप से काम करेंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे से शादी की है। - फोटो : सोशल मीडिया
जैसलमेर की 65वीं कलेक्टर टीना डाबी भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2015 की टॉपर रही है। उन्होंने हाल ही में राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की है। हनीमून के लिए यह कपल गोवा गया था। जिसके फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें