फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता ने गाया गाना, राजस्थानी लोकगीत को यूट्यूब पर किया अपलोड, खूब देख रहे लोग

Sat, 01 Oct 2022 09:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता ने गाया गाना, राजस्थानी लोकगीत को यूट्यूब पर किया अपलोड, खूब देख रहे लोग

 
विज्ञापन
1 of 3
सुनीता गहलोत और अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की सियासी जादूगरी के बारे सभी जानते हैं। कैसे वह खामोशी से अपने विरोध को मात दे देते हैं, लेकिन सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत सुरों की सरताज बनकर सामने आईं हैं। उनका गाया राजस्थानी लोकगीत यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। 29 सितंबर को सिंगर सुनीता गहलोत नाम के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में लिखे डिस्क्रिप्शन के अनुसार इस गाने की कंपोजर भी सुनीता गहलोत ही हैं।  गाने का बोल ये शुभ घड़ियां...हैं।  
विज्ञापन

2 of 3
मां को समर्पित किया गाना। - फोटो : सोशल मीडिया
29 सितंबर की शाम सुनीता गहलोत ने इस गाने को यूट्यूब पर अपलोड किया था। जिसके बाद से इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक करीब सात हजार लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी इस गाने को जमकर देखा और सुना जा रहा है। गाने में बन्ना-बन्नी की झलक दिखाई दे रही है। इस गाने को सुनीता गहलोत ने अपनी मां को समर्पित किया है। वीडियो की शुरुआत में लिखे डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि विवाह अवसर पर मेरी मां इन्हीं गीतों को मार्धुय और उत्साह के साथ गाती थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सुनीता गहलोत के साथ अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 27 नवंबर 1977 को अशोक गहलोत ने सुनीता गहलोत से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे वैभव गहलोत और सोनिया गहलोत हैं। दोनों की ही शादी हो चुकी है। वैभव गहलोत ने 2005 में हिमांशी गहलोत से शादी की थी। उनकी एक बेटी काश्विनी गहलोत है। वहीं, सोनिया की शादी कारोबारी गौतम अनखड़ के साथ हुई है। वह मुंबई में रहते हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें