बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बिपरजॉय तूफान के कारण बाड़मेर में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके चलते कलेक्ट्रेट के पास स्थित विवेकानंद सर्किल पर पानी भर गया है।
डूंगरपुर में एक आदिवासी परिवार ने अपनी भेड़-बकरियों को आंधी तूफान से बचाने के लिए घर में बने एक कमरे में बांध दिया।
बिपरजॉय तूफान के असर से टीन-टप्परों के उड़ने का खतरा अधिक था। इस खतरे से निपटने के लिए जैसलमेर जिले के एक गांव में ग्रामीण ने अपनी थ्रेशर मशीन और टीन को रस्सियों और तार से बांधा दिया।