पश्चिमी राजस्थान की जीवन रेखा मानी जाने वाली इंदिरा गांधी नहर में 20 अप्रैल के बाद कभी भी पूर्ण नहरबंदी की जा सकती है। वर्तमान में नहर से केवल पीने का पानी ही दिया जा रहा है, लेकिन नहरबंदी के बाद यह आपूर्ति भी बंद हो जाएगी। इससे बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, फलौदी, सीकर और झुंझुनूं जैसे जिलों में पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका है।