फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: जीएसटी घटा तो मुस्कुराए भुजिया प्रेमी, 15 से 20 रुपये तक घटी कीमतें, ग्राहकी में उछाल की उम्मीद

Tue, 23 Sep 2025 06:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

भुजिया पर जीएसटी की दरें कम होने के बाद इसकी कीमतें 15-20 रुपये तक कम हो गई हैं। हालांकि खाद्य तेल और दालों पर जीएसटी कम न होने संबंधी प्रश्न अब भी बरकरार हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जीएसटी घटने से बढ़ा भुजिया का स्वाद - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी की दरें कम होने के बाद भुजिया प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने भुजिया पर लगने वाला जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया है। इसका सीधा असर यह हुआ कि शहर के दुकानों में भुजिया की कीमतें 15 से 20 रुपये तक कम हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
भुजिया की कीमतें घटीं - फोटो : अमर उजाला
बीकाजी समेत शहर के सभी बड़े ब्रांड्स और लोकल भट्टियों ने तुरंत अपने दामों में कटौती की है। गलियों और बाजारों में दुकानदारों ने नए कम रेट वाले बोर्ड लगाकर ग्राहकों को सूचित किया है। दाऊजी मंदिर के पास हरिराम भुजिया वाले बुलाकीदास ने बताया कि पहले भुजिया 220 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जिसे अब 200 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: जीएसटी रिफॉर्म पर बोले मदन राठौड़- जनता को इससे फायदा हुआ है, विपक्ष बेमतलब विरोध कर रहा है
विज्ञापन

3 of 4
15 से 20 रुपये सस्ती हुई भुजिया - फोटो : अमर उजाला
हडमान भुजिया भंडार के राम रतन और महावीर भुजिया भंडार के गौरीशंकर मोदी ने भी इस कदम का स्वागत किया। हालांकि कच्चे माल जैसे खाद्य तेल और दालों पर जीएसटी कम न होने पर सवाल उठाए गए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले यह राहत भुजिया और नमकीन की बिक्री को बढ़ावा दे सकती है। भारत का स्नैक्स और नमकीन बाजार 2025 तक 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन

4 of 4
दाम कम होने से बढ़ेगी खपत - फोटो : अमर उजाला
इस इंडस्ट्री में हल्दीराम का दबदबा 37% है, जबकि बीकाजी, बालाजी और आईटीसी जैसे ब्रांड तेजी से बढ़ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि करीब 32% बाजार अभी भी लोकल और बिना ब्रांड वाले उत्पादों के पास है। ऐसे में बीकानेर की भुजिया इस बदलाव से सीधे लाभ उठाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें