बिग बॉस फेम और फेमस डांसर गोरी नागौरी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं हैं। हाल ही में जयपुर प्रदेश कार्यालय में आप प्रभारी विनय मिश्रा ने गोरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप में शामिल होने को लेकर गोरी ने कहा- दिल्ली और पंजाब में आम आदमी की सरकार ने बेहतर काम किया है। जनता को जो योजनाओं और सुविधाएं दी गईं है, उससे और अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर मैंने ये निर्णय लिया है।
गोरी ने कहा- आप जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है। लोगों की तकलीफ समझती है। राजस्थान की जनता जिन समस्याओं से जूझ रही है उसका समाधान सिर्फ यही पार्टी कर सकती है। आने वाले समय में आपको यहां भी बदलाव देने को मिलेगा।
प्रदेश में जल्द होगा धमाका
वहीं, प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आप एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। इसलिए हर तबके के लोग हमारी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बदलाव की राजनीति की मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये अभी शुरुआत है। आने वाले समय में कई बड़े नेता भी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। जल्द ही राजस्थान की सियासत में धमाका होने वाला है।