भीलवाड़ा में गुरुवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने खुशियों से भरे सफर को पलभर में मातम में बदल दिया। अजमेर के 61 वर्षीय बिजनेसमैन जयप्रकाश वरलानी अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे। यह यात्रा जश्न, गीत और हंसी से भरी हुई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।