Bharatpur US Ambassador Eric Garcetti visited Keoladeo National Park with wife and daughter
Bharatpur: अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी पत्नी और बेटी के साथ केवलादेव नेशनल पार्क में घूमें, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की पत्नी और बेटी
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुर में शुक्रवार को अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी अपनी पत्नी और बेटी के साथ केवलादेव नेशनल पार्क का भ्रमण करने पहुंचे। इस दौरान केवलादेव नेशनल पार्क पहुंचने पर डीएफओ मानस सिंह ने एरिक गार्सेटी के परिवार की अगुवानी की।
विज्ञापन
2 of 6
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
केवलादेव नेशनल पार्क में भ्रमण के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई। पक्षियों को निहारते हुए एरिक गार्सेटी और उनका परिवार बेहद खुश नजर आया।
विज्ञापन
3 of 6
गाड़ी में घूमते हुए राजदूत
- फोटो : अमर उजाला
पहले वह आगरा से फतेहपुर सीकरी पहुंचे और उसके बाद वह भरतपुर स्थित केवलादेव नेशनल पार्क में पहुंचे, जहां उन्होंने देशी और विदेशी पक्षियों को निहारा।
4 of 6
राजदूत की पत्नी और बेटी
- फोटो : अमर उजाला
केवलादेव नेशनल पार्क के डीएफओ मानस सिंह ने अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और उनकी पत्नी एमी वेकलैंड और बेटी माया गार्सिया के साथ अन्य लोगों का केवलादेव नेशनल पार्क की केप भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 6
सुंदरता को देखकर बेहद आकर्षित हुए
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सिटी के साथ केवलादेव नेशनल पार्क में भ्रमण के दौरान उनके पारिवारिक सदस्य और अन्य साथी भी मौजूद रहे, जो पार्क की सुंदरता को देखकर बेहद आकर्षित हुए।
केवलादेव नेशनल पार्क में साइबेरियन सारस के अलावा उन्होंने अन्य पक्षियों को भी निहारा उनके साथ वाइल्ड लाइफ के नेचर गाइड अरुण सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें केवलादेव नेशनल पार्क और पक्षियों के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी दी।