परिवार संग श्रवण
- फोटो : अमर उजाला
नीट का रिजल्ट आते ही, श्रवण के घर पर गांव के लोग और फिफ्टी विलेजर्स संस्था के सदस्य मिठाई लेकर पहुंचे। उन्होंने परिवार का मुंह मीठा करवाया और श्रवण की सफलता का जश्न मनाया। श्रवण की सफलता ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से गरीबी को भी मात दी जा सकती है। श्रवण ने 10वीं में 97% और 12वीं में 87.80% अंक हासिल किए थे, जो उसकी लगन और समर्पण को दर्शाते हैं। अब श्रवण का सपना है कि वह एक डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे।